Opinion: 'यूपी-जापान इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप' से आएगा ₹3195 करोड़ की परियोजनाओं का निवेश, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार!
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में उत्तर प्रदेश में बड़े जापानी निवेश और रोजगार के अवसरों का रोडमैप सामने आया है. यीडा में ₹3,195 करोड़ की परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है. इसके साथ ही सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश से यूपी को ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाने पर जोर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Japan Investment (Photo: AI Generated)
Opinion: एक समय था जब उत्तर प्रदेश को देश के विकास में एक 'बाधा' और 'बीमारू' राज्य के रूप में देखा जाता था, जहां कानून-व्यवस्था की बदहाली के कारण उद्यमी और निवेशक आने से कतराते थे. लेकिन, पिछले नौ वर्षों में इस बीमारू दंश को पूरी तरह मिटाकर, उत्तर प्रदेश आज देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और भारत के विकास का असली 'ग्रोथ इंजन' बनकर उभरा है. इसका सबसे भव्य प्रमाण बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' में देखने को मिला. यह आयोजन केवल एक साधारण बिजनेस मीट नहीं था, बल्कि वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक और औद्योगिक विजन के मास्टरस्ट्रोक का सजीव प्रदर्शन था.
