लेटेस्ट न्यूज़

'सर, मेरी बीवी दूसरे के साथ भाग गई...' 5 बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार होने के बाद पति ने उठाया ये कदम

भदोही में पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से टूटे पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया. अस्पताल में मौत से पहले उन्होंने पत्नी को बुलाते-बुलाते थकने की बात कही. पीछे पांच मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया.

ADVERTISEMENT

Bhadohi News:सांकेतिक तस्वीर
Bhadohi News:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

जिस घर में कल तक बच्चों की खिलखिलाहट गूंजती थी आज वहां सिर्फ और सिर्फ सिसकियां और सन्नाटा है.उत्तर प्रदेश के भदोही से एक ऐसी कलेजा कंपा देने वाली वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. दो महीने पहले मां अपने पांच मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई. पत्नी के जाने के गम और बच्चों की तन्हाई से टूट चुके लाचार पिता ने आखिरकार मौत को गले लगा लिया. अस्पताल में सांसें टूटने से ठीक पहले उस बेबस पिता के ये शब्द हर किसी के दिल में चुभ गए 'सर, मेरी बीवी दूसरे के साथ भाग गई. मैं बुलाते-बुलाते थक गया...'