लेटेस्ट न्यूज़

जिस पुंडरीक महाराज पर कभी अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल, अब उन्हीं से क्यों लिया आशिर्वाद?

ADVERTISEMENT

Pundrik Maharaj: अखिलेश यादव ने मथुरा के आध्यात्मिक गुरु पुंडरीक महाराज से मुलाकात की है. यह मुलाकात अब चर्चा में है क्योंकि अखिलेश यादव ने 2025 में इन्हीं महाराज को 'गॉर्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने पर सवाल खड़े किए थे.

social share
Google CTA

Pundrik Maharaj: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों अपनी एक खास मुलाकात को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में वह मथुरा में आध्यात्मिक गुरु गोस्वामी पुंडरीक महाराज से मिलने पहुंचे थे. यह मुलाकात इसलिए खास बन जाती है क्योंकि कुछ समय पहले खुद अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा पुंडरीक महाराज को दिए गए 'गॉर्ड ऑफ ऑनर' पर बड़े सवाल खड़े किए थे. अब इस मुलाकात को अखिलेश यादव की 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.