लेटेस्ट न्यूज़

'SSP अविनाश पांडेय ने बुरी तरह पीटा'... मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव ने पुलिस पर लगाए  विस्फोटक आरोप!  

Meerut News: मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे पर सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों का आरोप है कि SSP ऑफिस और एसओजी दफ्तर में जूतों, लात-घूंसों और लाठियों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ SSP के पद से अब IPS अविनाश पांडे का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें अब लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया गया है. अविनाश पांडे का तबादला गुरुवार देर रात हुआ, लेकिन शुक्रवार को भी वह गए एक गंभीर विवाद में घिर गए. बता दें कि SSP अविनाश पांडेय और SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर एसएसपी ऑफिस और एसओजी दफ्तर में जूतों, लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगे हैं. दोनों पुलिस अधिकारियों पर ये आरोप दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के प्रदर्शन मामले में आरोपी किसान और सपा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने लगाए हैं.