लेटेस्ट न्यूज़

सुहागरात पर ही आधे खर्च की लिस्ट... पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने बहन की हत्या करने वाले मानस की अजीब हरकतों का किया खुलासा

लखनऊ तिहरे हत्याकांड में दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने भावुक पोस्ट में पति मानस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने तीन रिवॉल्वर, ऑटो से आने-जाने, घरेलू हिंसा और पुलिस जांच से जुड़े कई सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.

ADVERTISEMENT

Pragya mishra about Manas
Pragya mishra about Manas
social share
Google CTA

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर हुई दिव्या मिश्रा की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दिव्या की हत्या करने वाले उनके पति मानस ने खुद को और अपनी सगी बहन को भी गोली मारकर हत्या कर दी. ऐसे में इस मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में आरोपी मानस ने मरने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी पत्नी पर धोखे का आरोप लगाया था और मशहूर स्वतंत्र पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा का नाम भी लिखा था. अब स्टेटस पर अपना नाम आने के बाद मृतका दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा का पहला बड़ा रिएक्शन सामने आया है. प्रज्ञा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी बहन पर हुए जुल्मों, पति की साइको हरकतों, पुलिसिया थ्योरी पर उठे सवालों और तीन-तीन रिवॉल्वर के राज से पर्दा उठाया है.