लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं पुंडरीक महाराज जिनसे मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कभी इनको लेकर थे हमलावर

अखिलेश यादव की वृंदावन के कथावाचक गोस्वामी पुंडरीक महाराज से मुलाकात ने यूपी की सियासत में चर्चा बढ़ा दी है. गार्ड ऑफ ऑनर विवाद के बाद हुई इस मुलाकात के सियासी मायने, पुंडरीक महाराज की शिक्षा और आध्यात्मिक सफर जानिए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav met Pundrik Maharaj
Akhilesh Yadav met Pundrik Maharaj
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों वृंदावन के चर्चित कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु गोस्वामी पुंडरीक महाराज का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है. वजह है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हाल ही में मथुरा पहुंचकर उनसे मुलाकात करना और उनका आशीर्वाद लेना.यह मुलाकात इसलिए भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि कुछ समय पहले ही अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन द्वारा पुंडरीक महाराज को दिए गए 'गार्ड ऑफ ऑनर' पर कड़े सवाल खड़े किए थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस आध्यात्मिक गुरु के कार्यक्रम को लेकर सपा प्रमुख हमलावर थे आखिरकार उनसे इस मुलाकात के क्या सियासी मायने हैं? आइए जानते हैं ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई करने वाले 20 साल के उस नौजवान की कहानी जो आज देश-विदेश में लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु बन चुका है.