Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले यूपी में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, गहने खरीदने से पहले जान लें आज के नए रेट
Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले यूपी में सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल आया है. 21 अगस्त को 24 कैरेट सोना ₹1,59,430 प्रति 10 ग्राम के भाव से मिल रहा है. तो वहीं, चांदी कल के मुकाबले ₹10,200 महंगी होकर ₹2,76,100 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है.
ADVERTISEMENT

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है. इस अवसर पर भाई अपनी बहन को तोहफा देने के लिए आज यानी 21 अगस्त को सोने-चांदी से बने आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा सावधान होने की जरूरत है. आज प्रदेश में कल के मुकाबले भाव में उछाल देखने को मिला है. एक दिन पहले यानी 20 अगस्त 2026 की तुलना में आज 24 कैरेट सोने के भाव में 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
