फिरोजाबाद की सदर सीट पर रामजी लाल सुमन के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव?
फिरोजाबाद सदर सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. बीजेपी के मनीष असीजा के सामने टिकट के कई दावेदार हैं, जबकि सपा PDA फॉर्मूले के तहत नए सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी में है. टिकट को लेकर खींचतान बढ़ी है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav and Ram ji lal suman
समाजवादी पार्टी का पुराना गढ़ मानी जाने वाली फिरोजाबाद सदर विधानसभा सीट पिछले तीन चुनावों से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है. 2012, 2017 और 2022 के चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर बीजेपी के मनीष असीजा यहां से विधायक हैं. हालांकि बदले समीकरणों और हालिया लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट को लेकर खींचतान और दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है.
