मैं कैमरे पर रो देती… बड़ी बहन दिव्या के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा इमोशनल पोस्ट!
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ में दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद उनकी बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. प्रज्ञा ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर वह मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं थीं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Triple Murder Case: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या का अंतिम संस्कार हो गया है. लखनऊ में गुरुवार को बहन की दिनदहाड़े हत्या हुई थी. आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा को उसके पति ने ही गोली मारी थी. अब बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी बहन को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने बताया है कि वह पोस्टमार्टम हाउस पर मीडिया से बात करने की हालत में नहीं थीं, क्योंकि वह इस दुख की घड़ी में अपनी मां के सामने एक बेटे की तरह मजबूत दिखना चाहती थीं.
