लखनऊ में ICICI बैंक के बाहर कर्मचारी दिव्या मिश्रा को गोलियों से भूना गया, हत्यारे ने अपनी बहन के साथ खुद को भी मारा
Lucknow Crime News: लखनऊ में बड़ा अपराध हुआ है. यहां ICICI बैंक के बाहर ही महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस वारदात को दिव्या के पति ने अंजाम दिया था. खबर यह भी मिली है कि आरोपी ने इस दौरान अपनी बहन के साथ साथ खुद की भी जान ले ली.
ADVERTISEMENT

Photo: Divya Mishra
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद तैनात दिव्या मिश्रा की बैंक के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का आरोप और किसी पर नहीं बल्कि खुद मृतका के पति मानस पर लगा है. बताया जा रहा है कि इस दौरान मानस ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्यारा यही नहीं रुका, उसने खुद की भी जान ले ली. इस तिहरे हत्याकांड के बाद लखनऊ में सनसनी मच गई है.
