अहंकार सिर्फ पतन लाता है...अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर जयंत चौधरी ने दे दिया तगड़ा जवाब
अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर जयंत चौधरी के पलटवार से यूपी की सियासत गरमा गई है. सपा और आरएलडी की पुरानी दोस्ती अब जुबानी जंग में बदल गई है. पश्चिमी यूपी में जाट, मुस्लिम और यादव समीकरण चर्चा में हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh and Jayant
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक समय सहयोगी रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश यादव द्वारा हाल ही में दिए गए 'चवन्नी' वाले बयान के बाद दोनों नेताओं और उनके समर्थकों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है जिसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी माहौल को गरमा दिया है.
