प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मांग रही थीं एलिमनी? मानस ने क्यों की हत्या... अब इन सभी बातों पर हो रही जांच
Lucknow Crime News: जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे लखनऊ तिहरे हत्याकांड मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं. पुलिस अब हत्या के पीछे की असल वजह, वारदात की टाइमलाइन और तीन हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी गई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बड़ी बहन दिव्या मिश्रा की हत्या का मामला लगातार खबरों के केंद्र में है. मालूम हो कि बीते गुरुवार को दिव्या के पति मानस ने उनकी हत्या बैंक के बाहर कर दी थी. इसके बाद मानस अपने घर गया. यहां उसने सबसे पहले अपनी बीमार बहन को मारा और फिर खुद की भी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस अब हत्या के पीछे की असल वजह, वारदात की टाइमलाइन और तीन हथियारों के सोर्स का पता लगाने में जुटी गई है.
