यूपी में 52 नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट, लिस्ट में CM योगी के अलावा ये सभी नाम
UP Bulletproof Jackets: उत्तर प्रदेश में 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएगी. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई बड़े नेता शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

UP Bulletproof Jackets: उत्तर प्रदेश में नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. सुरक्षा मुख्यालय की ओर से 52 नेताओं और महत्वपूर्ण लोगों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी गई हैं. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई बड़े नेता शामिल हैं.
