UP Weather Update: यूपी में 22 अगस्त को होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 22 अगस्त को मौसम एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के छह जिलों प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में भारी बारिश की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. तो वहीं, पूर्वी यूपी में आज मौसम साफ रहेगा, कहीं-कहीं गरज चमक के साथ थोड़ी बहुत बूंदाबांदी भी हो सकती है.
