दिग्विजय भाटी की पिटाई पर अखिलेश का रिएक्शन, फोटो शेयर कर कही ये बात
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित मारपीट का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घायल आंख की तस्वीर शेयर कर यूपी सरकार पर निशाना साधा और पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी के साथ कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है.
