कौन हैं मेरठ के नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति जो धोती कुर्ता पहन चार्ज लेने पहुंचे?
मेरठ के नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने कुर्ता-धोती पहनकर कार्यभार संभाला. जानें 2015 बैच के IPS अधिकारी की शिक्षा, पोस्टिंग, पुरस्कार और कासगंज-झांसी में कार्रवाई की पूरी प्रोफाइल.
ADVERTISEMENT

Meerut New SSP B B G T S Murthy
मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को मेरठ पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया. खास बात यह रही कि वह चार्ज लेने के लिए पारंपरिक भारतीय वेशभूषा कुर्ता-धोती में पहुंचे. अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया. मेरठ में नई जिम्मेदारी संभालने वाले मूर्ति इससे पहले झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
