लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर उठी 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' की मांग, प्रोटेस्ट लीड कर रहे हर्ष दुबे ने गिनाईं मांगों की लिस्ट!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ और करणी सेना का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी आर्थिक आधार पर आरक्षण, क्रीमी लेयर और प्रमोशन आरक्षण में बदलाव की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Harsh Dubey
Harsh Dubey
social share
Google CTA

देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े आंदोलन का गवाह बन रहा है. 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' और करणी सेना के आह्वान पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग और युवा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों की भारी तैनाती की गई है.