दिव्या ने Blinkit से मंगाए टमाटर तो मानस ने क्या किया था? प्रज्ञा ने बताई पूरी बात
लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की डिप्टी मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है. प्रज्ञा ने दिव्या की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की डिप्टी मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जो उन्होंने रात के साढ़े तीन बजे की. प्रज्ञा ने पोस्ट में दिव्या की शादीशुदा जिंदगी और पति के कथित व्यवहार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

2/7
प्रज्ञा ने अपनी बहन के हवाले से एक ऐसा किस्सा भी बताया, जिसे सुनकर शायद यकीन करना मुश्किल हो. उन्होंने दावा किया कि ब्लिंकिट से मंगाए गए टमाटर में अगर एक टमाटर भी खराब निकल जाता था तो दिव्या को इसके लिए पीटा जाता था.

3/7
प्रज्ञा ने लिखा कि ब्लिंकिट से घर के लिए टमाटर मंगाए गए थे. अगर उनमें कोई टमाटर खराब निकल जाता था तो दिव्या के पति कथित तौर पर उससे सवाल करता था कि ‘तूने कैसे ब्लिंकिट किया कि टमाटर खराब निकल गया?’

4/7
प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या अपने पति के व्यवहार से परेशान थीं और उससे अलग होना चाहती थीं. उन्होंने लिखा कि उनकी बहन ने उन्हें बताया था कि उसका पति ‘साइको’ था.

5/7
प्रज्ञा ने दावा किया कि दिव्या ने फैमिली कोर्ट में काउंसलर के साथ आरोपी की कथित झड़प के बारे में भी उन्हें बताया था.

6/7
प्रज्ञा ने अपनी पोस्ट में दिव्या के मन की स्थिति का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि इतना सब होने के बावजूद दिव्या तीज का व्रत रखने वाली थीं.

7/7
उन्होंने यह भी लिखा कि दिव्या ने अपने हाथ पर पति मानस का टैटू नहीं हटवाया था. प्रज्ञा के मुताबिक, उनकी बहन के भीतर कहीं न कहीं उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा और उसका पति सुधर जाएगा.
