लेटेस्ट न्यूज़

चोली के पीछे क्या है गाने पर नचवाया गया... सपा नेता दिग्विजय भाटी ने रोते हुए सुनाई पुलिस बर्बरता की कहानी!

मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी ने गंभीर आरोप लगाया है कि डेढ़ घंटे तक उन्हें और उनके साथी मोहित जाटव को एसएसपी रहे अविनाश पांडे और पुलिसवालों ने टॉर्चर किया. भाटी का दावा है कि इस दौरान 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर उन्हें डांस कराया गया.

ADVERTISEMENT

Digvijay Bhati
Photo: Digvijay Bhati
social share
Google CTA

सपा नेता दिग्विजय भाटी ने मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडे और SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर आरोपों की बारिश कर दी है. भाटी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि डेढ़ घंटे तक उन्हें और उनके साथी मोहित जाटव को अविनाश पांडे और पुलिसवालों ने टॉर्चर किया. दोनों ने अविनाश पांडेय और SOG इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ पर एसएसपी ऑफिस और एसओजी दफ्तर में जूतों, लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगाए हैं. इस बीच दिग्विजय भाटी ने सपा विधायक अतुल प्रधान संग प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उन्हें 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर डांस कराया था.