Mood Kya Hai Auraiya:बीजेपी के लिए अखिलेश यादव के इस गढ़ को जितना क्यों है मुश्किल?
औरैया में 2027 चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज है. सपा-भाजपा के बीच मुकाबले में विकास, सड़क-ड्रेनेज, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और जातीय समीकरण अहम मुद्दे बनेंगे. तीनों सीटों पर बदलते राजनीतिक समीकरण और स्थानीय नाराजगी चुनावी नतीजों पर असर डाल सकती है.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Auraiya
Mood Kya Hai Auraiya: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. औरैया जनपद में कुल तीन विधानसभा सीटें विधूना, दिव्यापुर और औरैया सदर आती हैं. वर्तमान में दो सीटें (विधूना और दिव्यापुर) समाजवादी पार्टी के पास हैं. जबकि औरैया सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है.वरिष्ठ पत्रकारों और स्थानीय विश्लेषकों के अनुसार जिले में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार, ड्रेनेज-सड़क की बदहाली, भ्रष्टाचार और जातीय ध्रुवीकरण ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जो 2027 के चुनावी नतीजों को तय करेंगे.
