लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के 3.16 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, ये काम कर दिया तो 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच खाते में आएगा पैसा

तकनीकी वजहों से पैसा नहीं पाने वाले छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग 1 सितंबर 2026 से स्कॉलरशिप पोर्टल दोबारा खोलेगा. पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप की रकम 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच बैंक खाते में मिलने की बात कही गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Scholarship: उत्तर प्रदेश में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप और फीस रीइंबर्समेंट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए नया अपडेट आ गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी वजहों से स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले पाने वाले 3.16 लाख छात्रों को सरकार एक और मौका देने जा रही है.