यूपी के इस शहर में 1675 किलो मिठाई हुई जब्त, गंदी नाली के पास खुली पड़ी थीं मिठाइयां
Lucknow Sweet Shop Raid: रक्षाबंधन से पहले लखनऊ में खाद्य विभाग ने एक मिठाई की दुकान पर छापा मारा है. जिस जगह मिठाइयां बनाई जा रहीं थी, वहां खुली नाली का पानी वह रहा था, मिठाइयों के ऊपर मक्खियां भिनभिना रही थीं और पास में ही भैंसें भी बंधी हुई थी.
ADVERTISEMENT

AI Generated
Lucknow Sweet Shop Raid: रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में मिठाइयों की बिक्री बढ़ जाती है. ग्राहक उम्मीद लगाता है कि वो जो मिठाई ले रहा है, अच्छी क्वालिटी की और स्वच्छ होगी. इसी उम्मीद को बनाए रखने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने लखनऊ में एक बड़ी कार्रवाई की है. काकोरी के हरदोईया लालनगर इलाके में 'शिवाछी स्वीट्स' नाम की दुकान पर छापेमारी की गई है.
