लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां पहुंचे प्रदर्शनकारी

ADVERTISEMENT

Delhi Reservation Protest: आरक्षण के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया, जिसके बाद कई लोग देर रात राजघाट पहुंच भी गए.

social share
Google CTA

Delhi Reservation Protest: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आरक्षण के खिलाफ हो रहे आंदोलन में दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण का विरोध करने पहुंचे थे. कल देर शाम पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए. पुलिस की जबरन कार्रवाई को दिखते हुए कई प्रदर्शनकारी देर रात राजघाट भी पहुंच गए.