लेटेस्ट न्यूज़

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई, फिर पत्नी और सास का ऐसे किया कत्ल... इटावा के डबल मर्डर के पीछे की सामने आई पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

Etawah Double Murder: इटावा के भरथना में मां-बेटी के डबल मर्डर का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति सत्येंद्र यादव ने कोर्ट के भरण-पोषण के आदेश से बचने के लिए पत्नी मंजू यादव और सास पुष्पा देवी की हत्या की साजिश रची थी.

social share
Google CTA

Etawah Double Murder: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. भरथना इलाके में मां पुष्पा देवी और बेटी मंजू यादव की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मंजू के पति सत्येंद्र यादव ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पति को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने कोर्ट द्वारा तय किए गए भरण-पोषण के पैसे से बचने के लिए अपनी पत्नी और सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.