लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में सास और पत्नी को मारने के बाद सत्येंद्र यादव ने बीवी के पैर से निकाल ली थी पायल, सामने आ गई पूरी सच्चाई

इटावा के भरथना में मां-बेटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. कोर्ट केस और बढ़ते भरण-पोषण के डर से पति ने रिश्तेदार संग साजिश रची. नशीली दवा देकर दोनों की हत्या की गई. मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ.

ADVERTISEMENT

Etawah Crime News
Etawah Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेठी गांव में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 17 अगस्त को घर में मिले पुष्पा देवी और उनकी बेटी मंजू यादव के शव के मामले में मृतका का पति सत्येंद्र यादव ही मुख्य आरोपी निकला. पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में हत्या की जो वजह और हैवानियत भरी वारदात बताई उसने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए.