योगी आदित्यनाथ की जापानी Gen-Z के साथ सेल्फी वायरल, जानें क्यों है ये तस्वीर बहुत खास?
Yogi Adityanath Selfie: लखनऊ में जापान के यामानाशी प्रांत से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की है. इस बैठक के दौरान जापानी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली है. यह सेल्फी अब पूरे प्रदेश में नई चर्चा का विषय बन गई है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Selfie: राजनीति में चित्र कभी-कभी वक्तव्यों से अधिक बोलते हैं. मंच, माइक, ज्ञापन, करारनामे, इनकी अपनी मर्यादा है. मगर एक सहज मुस्कान, एक विद्यार्थी की सेल्फी और मुख्यमंत्री के निकट खड़े होकर कैद किया गया एक क्षण, अलग ही संदेश दे जाता है. आज लखनऊ में ऐसा ही एक दृश्य दिखा. जापान के यामानाशी प्रांत से आए एक जापानी विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी ली. योगी भी मुस्कराए. न कोई औपचारिकता का बोझ, न सत्ता की दूरी का आभास. पीछे तिरंगा. दीवारों पर राष्ट्रनायकों के चित्र. बीच में आस्था के प्रतीक “श्री राम”, आगे एक जापानी छात्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. यह केवल फोटो नहीं थी. यह नई कूटनीति का लघु दृश्य था.
