आरक्षण हटाओ आंदोलन पर लग गया ब्रेक? प्रोटेस्ट करने वाले हर्ष दुबे ने कर दिया बड़ा ऐलान
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान देर रात तनाव बढ़ गया. पुलिस, RAF और ITBP की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. आंदोलनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण और क्रीमी लेयर लागू करने की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

Harsh Dubey
दिल्ली के जंतर मंतर पर आरक्षण सिस्टम के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन ने देर रात भारी सियासी और प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी. जंतर-मंतर पर इकठ्ठा हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस,आरएएफ (RAF) और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों को तैनात किया गया. जंतर-मंतर को छावनी में तब्दील किए जाने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया.
