UP Weather: यूपी में आज मेहरबान रहेगा मानसून,पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक सावधानी बरतने की सलाह दी है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

UP Weather
UP Weather: देश के कई हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में 25 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय रहेंगी जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को अगले दो दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
