SP से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी महिला, फिर कानपुर देहात SP ने जो किया हर कोई कर रहा तारीफ
कानपुर देहात में दिव्यांग मां नीतू द्विवेदी ने पेयजल समस्या दूर कराने पर IPS श्रद्धा नरेंद्र पांडे का भावुक होकर शुक्रिया अदा किया. एसपी ने पानी की सप्लाई शुरू कराने के साथ उनकी बेटी की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

IPS officer Shraddha Narendra Pandey
कानपुर देहात की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सिथरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली एक दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी करीब 25 किलोमीटर का सफर तय करके अपनी नन्ही बेटी के साथ एसपी दफ्तर पहुंचीं. लेकिन इस बार वे किसी शिकायत या समस्या के लिए नहीं बल्कि अपनी पेयजल समस्या का समाधान कराने पर आईपीएस अधिकारी श्रद्धा नरेंद्र पांडे का धन्यवाद करने आई थीं.
