दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया...वाराणसी में ईशू कन्नौजिया के दोस्तों ने ही उसे काटकर 5 टुकड़े कर दिए!
वाराणसी में 19 वर्षीय ईशू कन्नौजिया की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया. पुराने विवाद में दोस्त ने भाई और साथी संग मिलकर हत्या की. आरोपियों ने शव के टुकड़े कर गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार हुए.
ADVERTISEMENT

Ishu Kannaujiya Murder Case
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सिगरा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है. पुरानी मारपीट का बदला लेने की नीयत से एक युवक ने अपने सगे भाई और दोस्त के साथ मिलकर अपने ही 19 साल के करीबी दोस्च ईशू कन्नौजिया की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी. सबूत छिपाने के लिए आरोपियों ने यूट्यूब से तरीका देखकर शव के पांच टुकड़े किए और बोरे में भरकर गोबर के गड्ढे में फेंक दिया. पुलिस ने कॉल डिटेल और CCTV फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी समेत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है.
