लेटेस्ट न्यूज़

जालौन में सिपाही सौरभ पटेल और रिंकू यादव को पीटने वाले मरीज खान और उसके परिवार का हुआ ये हाल

Jalaun News: जालौन में पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर हमला करने वाले आरोपियों पर यूपी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की. मुख्य आरोपी मजीद खान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए.

ADVERTISEMENT

Jalaun News
Jalaun News
social share
Google CTA

Jalaun News: कल तक जो बदमाश कानून को अपनी जेब में समझ रहे थे, खाकी वर्दी पर लाठियां भांज रहे थे और पुलिसवालों को ही बंधक बनाकर अपनी बहादुरी का ढोंग रच रहे थे... महज 24 घंटे के भीतर यूपी पुलिस ने उनके सारे तेवर ठंडे कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश के जालौन में एक महिला ने अपने पति मजीद खान और सास की शिकायत की. लेकिन हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुंचे सिपाही सौरभ पटेल और रिंकू यादव को ही आरोपियों ने कमरे में बंधक बना लिया. लेकिन इस बाद पुलिस ने जो एक्शन लिया उसकी भी खूब चर्चा हो रही है. सिरसाकलार थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश अब व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहारे, पैर घसीटते और लंगड़ाते हुए हवालात से बाहर निकल रहे हैं. खबर में आगे जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?