लेटेस्ट न्यूज़

100000 फॉलोवर्स वाली अरीशा... संभल की इस लड़की ने युवक शाहरुख के बनाए अश्लील वीडियो, नैनीताल से शुरू हुआ था ये सीक्रेट खेल

Sambhal Honeytrap Case: उत्तर प्रदेश के संभल में 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अरीशा पर एक युवक को हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित शाहरुख का दावा है कि नैनीताल में उसके अश्लील वीडियो बनाकर अरीशा, अनस और शुऐब बेकरी उसे प्रताड़ित कर ₹4 लाख वसूल चुके हैं. सदर कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: संभल जिला फिर सुर्खियों में है. संभल से आई ये खबर शाहरुख नामक युवक और अरीशा नाम की युवती के इर्द-गिर्द घूमती है. अरीशा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. इसी इंस्टाग्राम से शुरू हुआ असली खेल. बताया जा रहा है कि इंस्टा पर ही शाहरुख की मुलाकात अरीशा से हुई थी. शाहरुख को नहीं पता था कि ये दोस्ती आगे उसे भारी पड़ जाएगी और उसे पुलिस के पास जाकर FIR दर्ज करानी पड़ जाएगी. आइए आपको इस खबर की अब शुरू से एक-एक डिटेल देते हैं.