गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी लिंक रोड पर अचानक ये क्या हुआ? लोग बोले- हमने तो पहले ही बताया था
उन्नाव में पहली मानसूनी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी लिंक रोड का हिस्सा धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं. स्थानीय लोगों ने मानकों में लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि UPEIDA का कहना है कि यह मामूली दरार थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

Ganga Expressway: यूपी के उन्नाव में मानसून की पहली बारिश ने ही उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे की तैयारियों और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
