लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, 60 मीटर तक घसीटता चला गया युवक, अस्पताल में मौत

ADVERTISEMENT

Meerut Accident: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनार कार ने एक साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है.

social share
Google CTA

Meerut Accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू सफेद कार ने एक आदमी को जोरदार टक्कर मार दी है. यह पूरी खौफनाक घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हो गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार की खुशियां पूरी तरह उजड़ गई हैं.