'सीधे विधायक ही बदल देंगे...' इतना कहने के बाद अखिलेश ने भाजपाइयों को दे दी ये खुली चुनौती
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कुछ विधायक सीट बदलने की तैयारी में हैं, लेकिन सपा उन्हें क्षेत्र नहीं बदलने देगी.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में सियासी पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर सियासी हमला बोला है. उन्होंने लखनऊ की सीटों पर दावा ठोकते हुए सीधे तौर पर सत्ताधारी दल के विधायकों को चुनौती दे डाली है.
