Mirzapur news: समाधान दिवस में डीएम के सामने पीड़िता का हंगामा, पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur Woman Protest: मिर्जापुर के संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती ने जिलाधिकारी के सामने पुलिस और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए. एक साल से न्याय न मिलने का दावा करते हुए उसने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

समाधान दिवस में डीएम के सामने पीड़िता का हंगामा, पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur Woman Protest: सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की मौजूदगी में पुलिस और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. युवती ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है.
