लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Rain: लखनऊ वालों को चिपचिपी गर्मी से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने बताई बारिश की सटीक तारीख!

लखनऊ में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से 9 से 11 जुलाई के बीच राजधानी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और इसके आस-पास के इलाकों में आज वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. पिछले कुछ दिनों से जारी उमस के बाद हर कोई आसमान की तरफ उम्मीद लगाए देख रहा है.