लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Saharanpur Sampoorna Samadhan Diwas: मपुर मनिहारान तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसएसपी ने जनशिकायतें सुनीं. अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए. दोनों अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ADVERTISEMENT

जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जनसुनवाई में डीएम-एसएसपी सख्त, बोले- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर की तहसील रामपुर मनिहारान में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, पेंशन, आवास, विकास कार्यों तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं.