UP Tak Exclusive: पुरुष जाति अंदर से डरी हुई और सहमी हुई है... पति को बाथरूम में पैक करने वाली रूबी का आगरा के लोगों में खौफ!
Agra Ruby Case: आगरा की रेणुका धाम कॉलोनी में रूबी नाम की महिला द्वारा अपने पति की हत्या कर शव को 45 दिनों तक बाथरूम में दफनाने के मामले ने सबको दहला दिया है. 'यूपी Tak' से बातचीत में स्थानीय लोगों ने अपना डर जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना से पुरुष जाति डरी हुई है और अब संसद में 'पुरुष सुरक्षा कानून' पास होना चाहिए. पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Agra Ruby Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से हालिया एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई, जिसने न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया, बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. रेणुका धाम कॉलोनी में रूबी नाम की महिला ने अपने ही पति सुरेंद्र की हत्या कर उसकी लाश को घर के बाथरूम में दफन कर दिया और करीब 45 दिनों तक पुलिस व समाज की आंखों में धूल झोंकती रही. यूपी Tak की टीम ने जब इस पूरे मामले को लेकर घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों से बात की, तो समाज के भीतर बैठ चुका एक गहरा 'खौफ और डर' साफ निकलकर सामने आया. बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी सुनील प्रजापति ने समाज के भीतर व्याप्त गहरे डर को उजागर करते हुए दो टूक कहा कि, "यह बहुत ही हृदयविदारक घटना है, जिससे समाज में बेहद गलत संदेश गया है. इस तरह के कांड से आज पूरी पुरुष जाति अंदर से डरी हुई और सहमी हुई है."
