यूपी के शिक्षकों के लिए योगी सरकार ने शुरू की नई सुविधा, अब परिवार का भी फ्री में हो जाएगा इलाज; ये रहा पूरा प्रोसेस
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की है.
ADVERTISEMENT

CM Cashless Medical Scheme for Teachers: योगी सरकार अपने वादे के मुताबिक शिक्षकों और उनके परिवारों की सेहत की चिंता करते हुए एक शानदार योजना लेकर आई है. इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना. इसके तहत अब शिक्षकों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त यानी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी.
