लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Weather Updates: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नगर निगम की व्यवस्थाओं की खुली पोल

Saharanpur Weather News: सोमवार को हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज हुई. हालांकि कई इलाकों में जलभराव से नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नगर निगम की व्यवस्थाओं की खुली पोल
सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नगर निगम की व्यवस्थाओं की खुली पोल
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर में आज मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई. सुबह से तेज उमस और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग परेशान थे. दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले कई दिनों से हल्की-फुल्की बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हो जाता था, लेकिन उमस जल्द ही लौट आती थी. इस बार लगातार हुई बारिश ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया. शहर के बाजारों, पार्कों और प्रमुख सड़कों पर लोगों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया. किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है.