लेटेस्ट न्यूज़

Sonbhadra Gold Silver Rate: सोनभद्र में सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

Sonbhadra Gold Silver Rate: सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,46,720 पर पहुंच गया. वहीं चांदी ₹9,900 प्रति किलो महंगी होकर ₹2,80,900 पर पहुंची. कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार और मांग के चलते कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

ADVERTISEMENT

सोनभद्र में सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन
सोनभद्र में सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन
social share
Google CTA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला. जहां 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली. ऐसे में निवेशकों के साथ-साथ आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों की नजर बाजार के ताजा भावों पर बनी हुई है.