लेटेस्ट न्यूज़

हलाला के नाम पर जेठ ने जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए... भाभी ने मायके पहुंचाकर बचाई जान, बिजनौर की पीड़ित महिला की कहानी रुला देगी

Bijnor Three Talaq Halala Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और जेठ पर हलाला के नाम पर रेप करने का संगीन आरोप लगाया है. विरोध करने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा गया. बिजनौर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति नदीम, जेठ वसीम और जेठानी नगमा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोरने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने शौहर और ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न के संगीन आरोप मढ़े हैं. पीड़िता का दावा है कि निकाह के बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया गया. इतना ही नहीं, आरोप है कि दोबारा निकाह कराने का झांसा देकर उसे वापस ससुराल बुलाया गया और फिर कथित तौर पर हलाला की आड़ में उसके सगे जेठ ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस ने पति, जेठ और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.