फतेहपुर में शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, जेठानी की सलाह पर कर दिया ये कांड
ADVERTISEMENT
Fatehpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने शराबी पति को कथित तौर पर कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया है.
Fatehpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ एक पत्नी ने घरेलू कलह और रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही पति को जिंदा जलाकर मार डाला. यह पूरी घटना मलवा थाना क्षेत्र के तालापुर असवार गांव की है. शुरुआत में इस पूरी घटना को एक साधारण हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस की गहरी जांच में सच सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
