UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... 7 जुलाई को इन 55 जनपद में होगी झमाझम मॉनसूनी बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनकी रफ्तार तेज होते ही मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए भारी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात (आसमानी बिजली) का यलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और आगरा समेत 55 से अधिक जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. पढ़िए पूरी वेदर रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. आगामी 24 घंटे सूबे के अधिकांश हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जुलाई के मौसम को लेकर अपना ताजा और सबसे बड़ा बुलेटिन जारी कर दिया है. इस आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 55 से अधिक जनपदों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान सबसे गंभीर चेतावनी 'वज्रपात' यानी आसमानी बिजली गिरने को लेकर जारी की है, जिसके चलते प्रशासन ने स्थानीय लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.
