असली चेहरों को बचाया जा रहा? राम मंदिर चंदा चोरी केस में कांग्रेस ने बताई नई बात, कहा- अब पीएम मोदी तोड़ें चुप्पी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने, ट्रस्ट के कामकाज की पारदर्शिता बढ़ाने और चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब एक बड़े सियासी तूफान में बदल चुका है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ बेहद तीखा मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में सिर्फ कुछ इस्तीफे दिलवाकर 'लीपापोती' की जा रही है, ताकि इस घोटाले के पीछे बैठे असली चेहरों को बचाया जा सके.
