Ballia News: बलिया में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत: धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ballia Crime News: धमकी भरे फोन, वायरल ऑडियो और रेलवे ट्रैक पर मिले 16 वर्षीय किशोर के शव ने बलिया में सनसनी फैला दी है. परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस फिलहाल आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

बलिया में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ballia Crime News: बलिया जिले में 16 वर्षीय किशोर समीर पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जलालपुर निवासी समीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच मामले की जांच जारी है.
