Barabanki News: महादेवा–लंबापुरवा मार्ग पर जलभराव से नई डामर सड़क क्षतिग्रस्त, दो माह से पाइप लीकेज बनी मुसीबत, श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान
Ramnagar Barabanki News: बाराबंकी के महादेवा–लंबापुरवा मार्ग पर पिछले दो माह से पाइपलाइन लीकेज के कारण जलभराव बना हुआ है. लगातार बहते पानी से नई डामर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. श्रद्धालु और ग्रामीण फिसलन व दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं. विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग उठी है.
ADVERTISEMENT

महादेवा–लंबापुरवा मार्ग पर जलभराव से नई डामर सड़क क्षतिग्रस्त; दो माह से पाइप लीकेज बनी मुसीबत, श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान
Barabanki News: तहसील रामनगर की ग्राम पंचायत महादेवा से लंबापुरवा जाने वाले डामर सड़क मार्ग पर पिछले दो माह से अधिक समय से जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगातार जलभराव बना हुआ है. सड़क पर लगातार बह रहे पानी से नई बनी डामर सड़क बीच से क्षतिग्रस्त हो गई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है, जिससे विभागीय लापरवाही उजागर हो रही है.
