Barabanki aaj ka Mausam: बाराबंकी में तेज धूप के बाद बदला मौसम, झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत
Barabanki Monsoon Alert: बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली.भीषण गर्मी और उमस के बीच दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. किसानों, मजदूरों और आम लोगों को राहत मिली, जबकि धान की रोपाई के लिए भी मौसम अनुकूल हो गया.
ADVERTISEMENT

बाराबंकी में तेज धूप के बाद बदला मौसम, झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत
Barabanki Monsoon Alert : जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान पर बादल छा गए. इसके बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना और ठंडा कर दिया. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली.
