Exclusive: क्या अब राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी होगी या नहीं? जवाब मिल गया
Swami Govind Dev Giri Interview on Ram Mandir Dispute: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद और चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने यूपी Tak से खास बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने चंपत राय को क्लीन चिट देते हुए उन्हें 'भ्रष्टाचारी नहीं बल्कि जिद्दी' बताया और अनिल मिश्रा की भूमिका पर बड़ा बयान दिया.
ADVERTISEMENT

Champat Rai
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद और चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने यूपी Tak से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने साफ किया कि बैठक के फैसले के अनुसार चंपत राय और अनिल मिश्रा अब ट्रस्ट से बाहर हो चुके हैं. हालांकि इस पूरे विवाद के बीच कोषाध्यक्ष ने चंपत राय का बचाव करते हुए उन्हें क्लीन चिट देने की कोशिश की, लेकिन साथ ही उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल भी उठाए.
